फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने नहीं किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। बाजार में दुकानें खुल रहीं हैं लेकिन कई दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर चुके हैं। बुधवार को ऐसे ही 15 दुकानदारों को पुलिस थाने ले गई। वहां हिदायत दी कि अगली बार गलती करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा में एसडीएम व सीओ ने दुकानदारों से एक दिन एक पटरी का बाजार खोले जाने की बात कही थी। इसके साथ ही सभी दिशा निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने की चेतावनी भी दी थी लेकिन बुधवार को बाजार खुलते ही दुकानों पर भीड़ जमा हो गई। कई दुकानों पर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़तीं दिखाईं दीं। चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही 15 दुकानदारों को पकड़ कर थाने ले गए। वहां कुछ देर बैठाने के बाद कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें। अन्यथा अगली बार कार्रवाई होगी। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें