फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ते छह को पकड़ा

विज्ञापन
22एमएनपी-29-भोगांव में मस्जिद के बाहर जानकारी करते प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। लॉकडाउन के बीच प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नगर की मोहल्ला सराय भटेला स्थित मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर करहल पुलिस बल केे साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मस्जिद से छह लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है। स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं। मस्जिदों के इमाम भी घरों में रहकर ही सामाजिक दूरी बनाकर नमाज पढ़ने की अपील कर चुके हैं। जुमा अलविदा पर पुलिस ने सुबह से चौकसी बरती। दोपहर में पुलिस को सूचना मिली मोहल्ला सराय भटेला स्थित मस्जिद में कुछ लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करके सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मस्जिद पहुंचे। पुलिस को देख मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे कई लोग भाग गए। पुलिस ने मस्जिद से छह लोगों को नमाज पढ़ते पकड़ लिया।
पुलिस उनको थाने ले गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अब्दुल अजीज, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद हुसैन मिसबाही, गुलफाम, कासिम, अयाज बताए। मौके से भागे लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम, लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें