मैनपुरी। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने कल्क्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी को भी जरूरी सामान की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही ये सुनिश्चित किए जाए कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे।
उन्होंने समीक्षा के दौरान उप निदेशक कृषि से कहा कि किसानों को कृषि संबंधी कार्यों हेतु किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्हें खाद, बीज समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से जानकारी करने पर पाया कि श्रम विभाग में पंजीकृत 14578 श्रमिकों के खाते में 1.45 करोड़,की धनराशि भेजी जा चुकी है। वहीं असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिक जो शासन की किसी भी योजना का लाभ पाने से वंचित हैं, ऐसे 17878 दिहाड़ी मजदूरों के खाते में 1.78 करोड़ की धनराशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्ति विभाग सभी लोगों को राशन वितरण सुनिश्चित कराए।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उद्यान निरीक्षक को आदेशित कि खाद्य सामग्री, फल, सब्जी की दरों पर निगरानी रखें। निर्धारित मूल्य पर ही नागरिकों को खाद्य सामग्री, फल-सब्जी की आपूर्ति की जाए। यदि किसी के द्वारा ओवररेटिंग की जाए तो कार्रवाई की जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. एके पांडेय, एडीएम बी.राम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह व अन्य अधिकारी म----