फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूद नगर में सुरक्षा के लिए तैनाती की गई पीएसी

विज्ञापन
16एमएनपी-11-महमूद नगर में मृतका के घर की ओर जाने वाली सील की गई गली - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। महमूदनगर निवासी कोरोना संक्रमित किशोरी की बृहस्पतिवार की रात सैफई में हुई मौत के बाद इलाका सील करके पीएसी को लगाया है। गलियों में दुकानें बंद कराकर अवरोध लगाकर गलियों को बंद कर दिया है। पूरे इलाके में पीएसी और पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

महमूदनगर निवासी किशोरी की सैफई में हुई मौत के बाद उसके कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने रात में ही चौकसी बढ़ा दी। पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करके गलियों को स्थायी और अस्थायी अवरोध लगाकर बंद कर दिया गया। इलाके के लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। शनिवार की सुबह पीएसी को महमूदनगर इलाके में लगाया गया। महमूदनगर की ओर जाने वाले सारे रास्ते सील कर दिए हैं। गलियों की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। महमूदनगर में पीएसी और पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं। एसडीएम सदर रजनीकांत और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने हॉटस्पॉट इलाके का भ्रमण करके पीएसी और पुलिस के जवानों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
आवाजाही पर लगाई रोक
शहर के प्रमुख मार्ग आगरा रोड पर ही महमूदनगर बस्ती है। आगरा रोड से दिन भर लोगों की आवाजाही रहती है। शनिवार की सुबह से ही आगरा रोड पुलिस चौकी और बड़ी खानकाह के पास प्रशासन ने बैरियर लगाकर आवाजाही पर पूरी तर रोक लगा दी। बाजार की ओर जाने वालों को रास्ता बदलकर जाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

आठ टीमों ने की स्क्रीनिंग
शनिवार को महमूदनगर में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की आठ टीमों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की। घरों में मौजूद लोगों का पूरा ब्योरा जुटाया गया। स्वास्थ्य विभाग के रवींद्र सिंह गौर, नगर पालिका के रवींद्र सिंह चौहान सोनू के नेतृत्व की टीमें स्क्रीनिंग और ब्योरा जुटाने में लगी रहीं। कोरोना संक्रमित किशोरी की मौत के बाद महमूदनगर को नगर पालिका और फायर सर्विस के वाहनों से सैनिटाइज किया गया है।
प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार
सैफई से किशोरी के शव को शुक्रवार की देर शाम लाया गया। शव को सीधे गंज शहीदा कब्रिस्तान ले जाकर किशोरी के पिता और भाई सहित वार्ड सभासद को प्रशासन ने कब्रिस्तान में ही बुला लिया। महमूदनगर के चार लोगों को बुलाकर किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया गया। अंतिम संस्कार के सयम एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें