06एमएनपी-27-किशनी में गुजरात से पहुंचे हरदोई के मजदूर
- फोटो : MAINPURI
किशनी। लॉकडाउन में घर पहुंचने के लिए 13 लोगों ने आठ दिन में गुजरात से किशनी का रास्ता तय किया। चार बाइकों पर सवार होकर ये लोग किशनी क्षेत्र में इटावा बार्डर तक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच करने के बाद होम क्वारंटीन की हिदायत देकर घर भेज दिया।
गुुुजरात के जिला तापी के रूमकी में हरदोई और फर्रुखाबाद के कुछ परिवार रहते थे। यह परिवार वहां मजदूरी करके गोल गप्पे और अनन्नास बेचते थे। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में यह परिवार वहां फंस गए। यह परिवार वहां जिस ठेकेदार के साथ काम करते थे। उस ठेकेदार ने चार बाइकें देकर उनको गुजरात से घर जाने के लिए खर्चा देकर भेज दिया। आठ दिन तक बाइकों से सफर तय करने के बाद लोग किशनी पहुंच गए। खिदरपुर सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मजदूर परिवारों को रोक लिया। पुलिस की मौजूदगी में टीम के सदस्यों ने उनका परीक्षण किया। सब कुछ सामान्य मिलने पर सीएचसी प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने उनको होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर जाने की अनुमति दे दी।