फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तों के साथ आज से खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में आज से लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए माल ढोने वाले ई-रिक्शा, वाहन के शोरूम, रेडीमेड, परचून, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट की दुकानें, जो एकल स्थान पर हैं, का संचालन होगा। वहीं कुरावली का ग्राम भरतपुर हॉट-स्पॉट जोन से मुक्त हो चुका है, वहां भी सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए सामान्य गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

वह रविवार शाम अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला ओरेंज जोन में है। यहां शराब की दुकानें भी सुबह 10 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुलेंगी। डीएम ने कहा दुकान के आगे रस्सी से मजबूत बैरीकेडिंग करनी होगी। कोई भी ग्राहक दुकान के काउंटर को न छू सके। शराब की दुकानों पर कोई भी व्यक्ति बैठकर शराब नहीं पीएगा।
यदि कहीं ठेके पर शराब पीते पाया गया तो अनुज्ञापी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक सड़क पर नहीं निकलेगा। सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए खुलेंगी। मुख्य बाजार नहीं खुलेंगे। मास्क का प्रयोग नहीं मिलने पर डिजास्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट होगी। दुपहिया वाहन पर एक व्यक्ति एवं चार पहिया वाहन में चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति ही जाएंगे। एसपी अजय कुमार पांडेय, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ एके पांडेय, एडीएम बी.राम, एएसपी ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें