फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में सभी प्रवेश द्वारों पर बढाई गई सुरक्षा

विज्ञापन
02एमएनपी-16-मैनपुरी और इटावा की सीमा पर करहल क्षेत्र में तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। जिले को ऑरेंज जोन का दर्जा मिलने के साथ ही प्रशासन अब किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहता है। शुक्रवार देर शाम से ही जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी। रेड जोन सहित अन्य जनपदों से आने वालों पर पूरी तरह से पाबंदी है। सिर्फ पास धारकों को ही जिले में एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

मैनपुरी से सटे फिरोजाबाद और आगरा रेड जोन में शामिल हैं। मैनपुरी को ऑरेंज जोन में रखा गया है। चोरी छिपे रेड जोन से जिले में दाखिल होकर संक्रमण न फैला दे। इसी के चलते अब जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। करहल, किशनी, कुरावली, बेवर, औंछा, घिरोर से लगने वालीं गैर जनपदों की सीमाओं भारी फोर्स तैनात किया गया है। शनिवार को करहल, बरनाहल क्षेत्र में सीओ अशोक कुमार ने बैरियर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
किशनी में प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई, बेवर में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, घिरोर में प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार, करहल में एसएचओ देवेंद्रनाथ मिश्रा, कुरावली में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान लगातार बार्डर चेकिंग करते रहे। इसके अलावा सर्किल के सीओ की ओर से स्थिति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। एसपी अजय कुमार पांडेय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें