20एमएनपी-29-भोगांव में एसडीएम और सीओ पर पुष्पवर्षा करते नगर के समाजसेवी
- फोटो : MAINPURI
भोगांव/किशनी (मैनपुरी)। लॉकडाउन में अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी के साथ निभाने वालों को सम्मानित किया गया। भोगांव विकास मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन एवं प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह सहित पुलिसकर्मियों का पैदल गस्त के दौरान जैन मंदिर, छोटा बाजार पहुंचने पर सम्मान किया गया। आशीष तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, संजीव तिवारी, अर्पित शर्मा, देवेश यादव, संजीव राजपूत, दिलीप गुप्ता, रतन राजपूत, करू वर्मा, शीलू मिश्रा आदि मौजूद रहे। किशनी नगर पंचायत सभागार में सोमवार को नगर पंचायत के सफाई और बिजली कर्मचारियों का लोगों ने सम्मान किया। कर्मचारियों को मास्क वितरित कर फूलों से स्वागत किया गया। चेयरमैन अनिल मिश्रा, ईओ अभय रंजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दिनेश, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद