फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 टीमें लगाकर घिरोर का तीन किलोमीटर एरिया किया सैनिटाइज।

विज्ञापन
06एमएनपी-18-घिरोर में अग्रिश्मन विभाग की टीम सैनिटाइजिंग करती हुई - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर की बिलाल मस्जिद में मिले 10 जमातियों में से चार के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी और सीएमओ के निर्देशन पर सोमवार को एक साथ घिरोर के तीन किमी एरिया में विशेष सैनिटाइजिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की 52 टीमें कस्बा घिरोर पहुंची। इन टीमों ने घिरोर के तीन किमी एरिया में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के साथ ही घरों को सैनिटाइज भी कराया। सीएमओ ने इस कार्य के लिए सभी डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अतिरिक्त घिरोर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने जाने पर सोमवार को पूरी तरह से रोक रही। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि 16 दिनों तक जमाती कस्बा घिरोर में रुके थे। इस दौरान वे कुछ लोगों के घर भी गए थे। इसलिए तीन किमी के एरिया को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें