05एमएनपी-33- शहर में दीपक सजाती एक किशोरी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रधानमंत्री की अपील पर जिले भर में लोगों ने रविवार रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी और दरवाजों पर दीपक और मोमबत्तियां जलाईं। इस दौरान एक बार फिर से दीपावली जैसी अनोखी छटा नजर आई।
प्रधानमंत्री की अपील के बाद रविवार सुबह से ही जिले में दीपक जलाने की तैयारियां चलती रहीं। रात पौने नौ बजे लोग अपने घरों के दरवाजों और छतों पर पहुंच गए। नौ बजे तो लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दीं और दरवाजों और छतों पर दीपक की रोशनी की गई।
कहीं दीपक जले तो कहीं मोमबत्ती और तो और कुछ लोगों ने मोबाइल, टॉर्च आदि से भी प्रकाश किया।
--------
एकरसानंद आश्रम में हुआ विशेष कार्यक्रम
प्रधानमंत्री की दीपक जलाओ अपील पर शहर के एकरसानंद आश्रम में रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज की देखरेख में विशेष दीप जलाओ कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की रात नौ बजे से किया गया। यहां विशेष आरती कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
----------