घिरोर/भोगांव/किशनी। मौलाना हों या मंदिर के पुजारी इस संकटकाल में सभी की देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी है। सभी मंदिर और मस्जिद आने वाले लोगों को घर पर ही रहने का आह्वान करें। कोरोना के प्रति इस देशव्यापी मुहिम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। यह बातें शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित धर्मगुरुओं की बैठक में एसडीएम अनिल कटियार ने कहीं।
शनिवार को घिरोर थाना परिसर में एसडीएम ने हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। सीओ डीपी गौड़ ने कहा कि मौलाना और पुजारी अपने काम को जिस तरह से अंजाम दे रहे हैं वह काबिल-ए-तारीफ है। सभी लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
भोगांव थाने में एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ प्रयांक जैन ने कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन का पालन किए जाने की अपील की। ईओ आरके सिंह, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह, अकबर कुरैशी, पुनीत चौहान, कौशलेंद्र सिंह, कल्लू जैन, आशीष, वकील मंसूरी, हिर्देश, पिंकी जैन,वजीर आलम, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
थाना किशनी में भी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा व इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने मस्जिदों के मौलानाओं से कहा कि लोगों से घरों में रह कर नमाज अदा करने की अपील करें। इमाम हाफिज मुशर्रफ, मदीना मस्जिद शमशेर गंज से हाफिज जमाल अहमद, अरसारा से इमाम मोहम्मद जावेद, कृपालपुर से रईसुद्दीन, जामा मस्जिद समान से इमाम आजाद खां, साईं धाम के महंत स्वामी अनंतानंदजी महाराज, स्वामी शांतानंद, सोहम आश्रम की महंत स्वामी सर्वेशानंदजी महाराज मौजूद रहे।