फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले तीन हजार लोगों की बस स्टैंड पर हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
29एमएनपी-06-शहर के बस रोडवेज बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बड़ी संख्या में लोग महानगरों और बाहरी जनपदों से पहुंच रहे हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार रात से ही बस स्टैंड पर जांच की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

जिले से 45 बसें दिल्ली और अन्य महानगरों के लिए भेजी गई थीं। इसके बाद शनिवार रात से ही जिले के लोगों का आगमन शुरू हो गया। बाहर से आने वाले लोगों के मद्देनजर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर बस स्टैंड पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की व्यवस्था की। शनिवार रात को आए लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
स्वस्थ मिलने पर लोगों के हाथ पर मुहर लगाकर घर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सीडीओ नगेंद्र शर्मा और एडीएम बी. राम ने भी बस स्टैंड पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

-------
स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमें की गठित
मैनपुरी। बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने तीन टीमों का गठन किया है। दो टीमें दिन में और एक टीम रात के समय स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
---------
बाहर से आने वाले सभी लोगों का परीक्षण कराया जा रहा है। शहर के साथ ही भोगांव में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। करहल, भोगांव और मैनपुरी तीन जगह स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है। गांव-गांव सीएचसी और पीएचसी से टीमें भेजी जा रही हैं। लोगों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें