फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मौज-मस्ती करते 25 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। घर से बाहर निकलने वाले किसी व्यक्ति को छूट नहीं दी जा रही है। मंगलवार और बुधवार को नगर की सड़कों पर मौज-मस्ती करते करीब 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वही 12 बाइकों का चालान कर 5800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को रोज की तरह नगर में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार और सीओ जगदीश कालीरमन ने स्वयं लॉकडाउन के तहत नगर का भ्रमण किया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने चेकिंग की। जहां 25 लोग सड़क पर घूमते हुए पाए गए। वहीं 12 वाहनों का चालान कर 5800 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
- लॉकडाउन के साथ ही धारा 144 लगी हुई है। इसके बारे में अब तक सभी लोगों को जानकारी हो चुकी है। फिर भी लोग नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जेल भेजा जाएगा। - जगदीश कालीरमन, सीओ, छाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें