फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल बाजार रहेंगे बंद, फिर से नई गाइडलाइन होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में तीन कोरोना संक्रमित युवक मिलने के बाद प्रशासन ने जिले में दी राहत तत्काल प्रभाव से रोक दी हैं। दो दिन तक बाजार खुलने पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद नई गाइडलाइन जारी करेगा। उसके अनुसार बाजार की व्यवस्थाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित न होने के कारण लॉकडाउन 3 में प्रशासन ने बाजार खोलने के लिए रोस्टर निर्धारित करके कुछ राहत दी थी। इससे जिले के बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल दिखने लगी थी। लेकिन अब शनिवार देर रात तीन कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन ने तत्काल राहत पर रोक लगा दी है।
संक्रमितों के परिजन और संपर्क में आए लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगामी समय की रणनीति बनाई जाएगी। प्रशासन ने जनपद के लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए घरों में रहने को कहा है। डीएम सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने स्पष्ट किया है कि सोमवार और मंगलवार को अभी बाजार बंद रहेंगे। लोग इसके लिए सहयोग करें।
विज्ञापन

दवा की दुकानों का यह रहेगा समय
दवा की दुकानें सुबह के समय 10 बजे से 12 तक खुलेंगी और शाम के समय यह तीन से पांच बजे तक दुकानें खोलीं जाएंगी। इसी समय में परचून के सामान की होम डिलीवरी होगी।
नगर में दो दिन तक बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। केवल दवा की दुकानें निर्धारित समय में खुलेंगी। परचून के सामान की होम डिलीवरी होगी। जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग सहयोग करें। - ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें