फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: घर पहुंचने से पहले थमा जिंदगी का सफर, दिल्ली से पैदल मुरैना जा रहे युवक की मौत

Sun, 29 Mar 2020 06:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दिल्ली में फूड सर्विस कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था युवक 
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में अचानक उसके सीने में दर्द हुआ, अस्पताल में मौत 
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। यह लॉकडाउन उन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है, जो रोजगार गंवाने के बाद बड़े शहरों को छोड़कर पैदल ही घर लौट रहे हैं। आगरा में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में दिल्ली से पैदल मध्य प्रदेश के मुरैना जा रहे एक युवक की शनिवार सुबह सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

मृतक रघुवीर पुत्र राम लाल (40) निवासी गांव बरफड़ा, मुरैना का रहने वाला था। दिल्ली के तुगलकाबाद में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। यह रेस्टोरेंट्स फूड सर्विस से जुड़ा हुआ है। रघुवीर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। लॉकडाउन के बाद घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


साथियों के साथ पैदल जा रहा था रघुवीर

दिल्ली-यूपी सीमा पर भीड़ - फोटो : एएनआई
साधन नहीं होने की वजह रघुवीर पैदल ही घर आ रहा था। वो दिल्ली से अपने घर के लिए दो साथियों संजय व एक अन्य के साथ चल दिया। शनिवार सुबह पांच बजे सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर गुप्ता हार्डवेयर के सामने पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द हुआ। 

हार्डवेयर शॉप मालिक वहां पर खड़े थे। उन्होंने उसको परेशान देखा तो पास पहुंचे। रघुवीर ने उन्हें सीने में दर्द होने की बात कही। उन्होंने सोचा कि पैदल चलने की वजह से हो रहा होगा। दुकान के सामने तिरपाल बिछाकर उन्होंने आराम करने को कह दिया। 

घर से चाय और बिस्कुट लाकर उसे खिलाए। इसके बाद तबियत बिगड़ती गई। उसने अपने साले से फोन पर बात की। साले ने कहा कि पुलिस को फोन मिलाओ, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। एक राहगीर मदद के लिए आया। रघुवीर सड़क पर गिर पड़ा। 

 
विज्ञापन

आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा। रणवीर के साले अरविंद सुबह नौ बजे पहुंच गए। 

हजारों मजदूर आ रहे पैदल

कोरोना वायरस से जंग को देश में लॉकडाउन होने के बाद बड़े शहरों से हजारों मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। कोई वाहन चलने की वजह से उन्हें पैदल ही आना पड़ा रहा है। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें