फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से अटकी आक्सीजन प्लांट की स्थापना में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना संबंधी शासन की योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। शासन द्वारा तमाम सहूलियतों की घोषणा के बावजूद लॉकडाउन की बंदिशें रोड़ा बनी हुई हैं। ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए इच्छुक उद्योगपतियों की मानें तो बड़े शहरों में लगे लॉकडाउन के कारण कुशल तकनीशियनों एवं प्लांट लगाने के लिए जरूरी तकनीकी उपकरणों की आपूर्ति में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन ने जिले के उद्योगपतियों को विगत माह ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्थिति में वित्तीय, विभागीय एनओसी और जरूरी सहूलियतें देने की घोषणा की थी। शासन की पहल के बाद करीब एक दर्जन उद्योगपतियों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने में इच्छा जताई। प्लांट स्थापना के लिए करीब एक दर्जन उद्योगपतियों ने अपने आवेदन भी जमा कराए लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी फिरोजाबाद के उद्योग जगत में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना संबंधी गतिविधियां फिलहाल शून्य हैं।
आवेदन करने वाले उद्योगपतियों की मानें तो काफी प्रयासों के बाद भी बड़े शहरों में बैठे प्लांट तकनीशियनों और जरूरी साजोसामान की आपूर्ति करने वाली कंपनियों से सहयोग नहीं मिल रहा है। जिले के उद्योग विभाग में कई अधिकारी-कर्मचारी कोविड संक्रमण के चलते होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में विभागीय जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

प्लांट लगाने के लिए जरूरी रोडमैप तैयार करने वाले तकनीशियनों की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली कंपनियां भी लॉकडाउन के कारण कार्य करने में असमर्थता जता चुकी हैं। उपायुक्त उद्योग को समस्या से अवगत कराया है। संभवत: सोमवार को प्लांट स्थापना संबंधी समस्या का निदान होगा।
राजकुमार मित्तल संचालक मित्तल ग्लास इंडस्ट्रीज
ऑक्सीजन प्लांट लगाने के इच्छुक उद्योगपतियों ने समस्याएं बताई हैं। प्लांट लगाने से जुड़ीं समस्याओं के निदान के लिए शासन स्तर पर पहल की जा रही है। जल्द प्लांट स्थापना से जुड़ीं उद्योगपतियों की दिक्कतों का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

अमरेश कुमार पांडे उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें