मैनपुरी। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के मोहल्ला खरगरजीत नगर और आवास विकास में पहुंचकर डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का कार्य किया। टीम ने 394 घरों में जाकर स्क्रीनिंग की।
इस दौरान कई जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्वास्थ्य कर्मियों की नोंकझोंक भी हुई। सीएमओ ने सभी से सहयोग की अपील की।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव राय की देखरेख में मोहल्ला आवास विकास पहुंची। यहां कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों के साथ ही पूरी गली के लोगों की स्क्रीनिंग की।
डॉ. राजीव राय ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घर का सारा ब्यौरा नोट किया जाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें मोहल्ला खरगजीत नगर पहुंची। यहां भी स्क्रीनिंग की गई। एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सैंपल लिए गए। डॉ. वीपी सिंह, डॉ. पपेंद कुमार, एसएन सिंह, रवींद्र सिंह गौर, हरिभान सिंह, डॉ. पंकज तिवारी, सुरेश शाक्य, आदित्य शंकर आदि मौजूद रहे।