फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि विसर्जन पर रहेगी रोक, लॉकडाउन का करना होगा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। दो दिन के लॉकडाउन में तीर्थनगरी में कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं हो सकेंगे। इसके लिए कोतवाली पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार न अस्थि विसर्जन होगा और न ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। अस्थि कलश लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

दो दिन के लॉकडाउन घोषित होने के कारण यह व्यवस्था पुलिस ने कायम की है। कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोई भी अस्थि विसर्जन हरिपदी घाट पर नहीं होगा। लोग न गंगा स्नान कर सकेंगे और न ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर पाएंगे।
शहर में ही केवल दवा, दूध, फल, सब्जी की बिक्री होगी। इसके अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी। यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पिछले लॉकडाउन के दौरान भी तीर्थनगरी में अस्थि विसर्जन व धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन अब फिर से दो दिन के लिए लॉकडाउन के प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें