फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गजब के चोर...लॉक नहीं खुला तो कार के पहिए खोल ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 10 Mar 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कार चोरी करने में असफल चोरों ने पहिए चोरी कर लिए। कार को ईंटों के सहारे खड़ाकर भाग निकले। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 
विज्ञापन
कार के पहिये चोरी कर ले गए चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार का चोर लॉक नहीं तोड़ सके। इस पर चारों टायरों को ही खोल ले गए। नीचे ईंट रख गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर 42 मिनट में वारदात कर भागे हैं। केस दर्ज कर पुलिस कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


 टुंडपुरा देवरी रोड निवासी सचिन मंगल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 1:30 बजे वह घर आए थे। गाड़ी बाहर खड़ी की थी। सुबह चारों पहिए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज देखा तो चोर रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर कार से आए थे। लॉक तोड़ने की कोशिश की। लॉक नहीं टूटा तो पहिए खोलकर ले गए। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें