फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली में मिली जैतपुर से लापता दो छात्रों की लोकेशन, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे दोनों दोस्त, गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
जैतपुर से लापता छात्रों का लगा सुराग: कृष्णा
विज्ञापन
बाह। कस्बा जैतपुर के क्षत्रिय मोहल्ले से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए आठवीं कक्षा के दो छात्रों का सुराग पुलिस ने लगा लिया है। 13 मई से गायब दोनों किशोरों की लोकेशन नई दिल्ली में मिली, जिसके बाद परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जैतपुर के क्षत्रिय मोहल्ले में रहने वाले सुनील तोमर का 14 वर्षीय बेटा कृष्णा एवं कृष्ण अवतार का 13 वर्षीय बेटा सुंदर 13 मई की शाम कस्बे में भागवत के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए घर से निकले थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर वापस न लौटने पर उनकी तलाश की।रिश्तेदार आदि में न मिलने पर जैतपुर पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर गुहार लगाई थी। जैतपुर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी आदि खंगाले, दूसरे माध्यम से भी सुरागरसी की। दोनों छात्रों की लोकेशन नई दिल्ली में मिली। एसओ जैतपुर ने बताया दोनों छात्र आपस में दोस्त हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अनाथ आश्रम में दोनों के होने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस से संपर्क के बाद परिजन किशोरों को लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।

जैतपुर से लापता छात्रों का लगा सुराग: कृष्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें