फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बूम तोड़ने के मामले में लोडर वाहन चालक गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर छह दिन पूर्व लोडर वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर क्राॅसिंग बूम को तोड़ दिया। मामले में आरोपी लोडर वाहन चालक के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया था। आरपीएफ नेउसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

कासगंज-अमांपुर मार्ग पर 6 अक्तूबर को रेलवे के गेट संख्या 309 ए को लोडर वाहन चालक ने जल्दबाजी में वाहन को निकालने के चक्कर में क्राॅसिंग को टक्कर दी। टक्कर लगने से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। मामले में आरोपी लोडर वाहन चालक के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी। एआरटीओ कार्यालय से वाहन के बारे में जानकारी की। सूचना पर आरपीएफ ने आरोपी को पटियाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लोडर वाहन कब्जे में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सिंह निवासी आजाद नगर पटियाली बताया। आरपीएफ उपनिरीक्षक भारती तोमर ने बताया कि बूम तोड़ने के मामले में आरोपी चालक को वाहन सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें