कासगंज। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर आबकारी विभाग ने जनपद में अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और उन्हें नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद साबिर ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जनपद में अभियान व जन-जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिले में टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मादक पदार्थों, नशीली दवाओं और ड्रग्स से दूर रहना चाहिए। इस क्रम में आबकारी कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्त जीवन यापन की शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी विनोद जोशी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सदर अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक पटियाली हेमंत कुमार शर्मा और आबकारी निरीक्षक सहावर संजीव कुमार शर्मा की। सोरों स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ियों और युवाओं को भी नशीली दवाओं और ड्रग्स से दूर रहने की सलाह दी। युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।