फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मन की पवित्रता के लिए सुनें भागवत कथा

विज्ञापन
बाह: बाह में भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
बाह। पथवारी माता मंदिर बाह में श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। मंगलवार को कलश यात्रा के बाद व्यासपीठ पर विराजमान हुईं बाल विदुषी राधा शास्त्री ने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन व्यवहार में अपनाएं। कहा कि भागवत कथा से मन पवित्र हो जाता है। सभी संशय दूर होते हैं और शांति एवं मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। इससे पहले बाह कस्बे में गाजे बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा मार्ग पर जगह जगह पर हुई पुष्प वर्षा ने माहौल भक्तिमय कर दिया। परीक्षत महंत रामदास महाराज ने लोगों से भागवत कथा सुनने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं भगवान
खेरागढ़। कस्बा के ब्रजधाम उदासीन आश्रम, पुल वाले हनुमान मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को आचार्य ऋषि कृष्ण महाराज ने शिव विवाह, नारद मोह और भगवान श्रीराम के अवतार के प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जन्म का कारण बताते हुए आचार्य ने कहा कि धर्म की स्थापना और सज्जनों की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें