फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रत्याशियों की सूची चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई है। 23 मार्च को बार एसोसिएशन के सभागार में पदाधिकारियों का गुप्त मतदान से चुनाव होगा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी ने बताया प्रत्याशियों की सूची चस्पा करने के बाद प्रत्याशियों ने जन संपर्क करना शुरू कर दिया है। सभी प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया महिला उपाध्यक्ष पद पर केवल रीता नैयर का ही नामांकन हुआ है। इस कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। मतगणना वाले दिन ही उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
23 मार्च को मतदान के बाद मतणना करके चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चस्पा सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर अजय कृष्ण पांडेय, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, सौरभ यादव, सचिव पद पर संतोष यादव राजू, विश्व विमोहन राजपूत, मुनेंद्र सिंह यादव, अजीतकांत मिश्रा, अतुल कुमार शुक्ला, कुलदीप कुमार, शिवेंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार यादव, दिनेश दीक्षित, राघवेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष के लिए ब्रजबिहारी मिश्रा, संजीव शर्मा, सतेंद्र शाक्य, कोषाध्यक्ष पद पर अबधेश यादव, हरदीप यादव, सह सचिव पुस्तकालय पद पर अजय कु।मार यादव, हेमेंद्र दुबे, सह सचिव सूचना प्रसारण पद पर अनिल कुमार, प्रवीण मिश्रा, सदस्य कार्यकारिणी के 11 पद के लिए संतकुमार दुबे, रोहिताश्व कठेरिया, मोहित कुमार, संतोष कुमार शाक्य, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, अशरफ नवी, श्याम नरायन तिवारी, अवनीश मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, संजीव चतुर्वेदी, उमैर अहमद, नीलेश कुमार, रामलड़ैते वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें