फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रक से शराब हो गई चोरी, चालक सोता रहा...चोरों ने इस तरह कर दिया हाथ साफ

Wed, 09 Jul 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में ट्रक की तिरपाल काटकर 43 पेटी देसी शराब चोरी हो गई। उस समय चालक सो रहा था। तिरपाल कटी हुई देखी तो उसको जानकारी हो सकी। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में देसी शराब की पेटी लेकर मुजफ्फरनगर से एटा आ रहे चालक ने नींद आने पर शहर में शहीद स्तंभ पार्क के पास ट्रक को खड़ा कर लिया। अगले दिन सुबह जब उठकर देखा तो तिरपाल कटी हुई थी और ट्रक से शराब की 43 पेटी गायब थीं। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव पिथनपुर थाना मिरहची निवासी पप्पू ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि वह त्रिवेनी इंजीनियरिंग कंपनी मुजफ्फरनगर से देसी शराब ब्रांड महबूबा टेट्रा पैक की 1000 पेटी लेकर एटा आ रहा था। 5 जुलाई को शहर में घुसने से पहले रात ज्यादा हो गई तो नींद आने लगी जिसके कारण शहीद स्तंभ पार्क के पास ट्रक को खड़ा कर सो गया।

अगले दिन 6 जुलाई की सुबह उठा और बाहर आकर जब गाड़ी को चेक किया तो पीछे तिरपाल कटी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि 43 पेटी शराब की चोरी हुई हैं। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें