फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में शराब माफिया का पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की हत्या, दरोगा की हालत गंभीर

Wed, 10 Feb 2021 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई को निकले सिढ़पुरा थाने के दारोगा और एक सिपाही की शराब माफियाओं ने घेरकर पिटाई की। उनकी वर्दी उतरवा दी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पिटाई की। लहूलुहान दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां सिपाही की मौत हो गई और दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी गंजडुंडवारा चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मौके से बरामद हुई दरोगा की बाइक व एक अज्ञात बाइक

घटनास्थल से पुलिस टीमों से दारोगा अशोक कुमार की बाइक मिली। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात की बाइक भी मिली। दारोगा की बाइक गिरी पड़ी थी। उसी के ऊपर दारोगा की वर्दी और जूते रखे थे। समझा जा रहा है कि वर्दी उतरवाकर मारपीट से पहले हमलावरों ने उन्हें अपमानित भी किया।

कानपुर के बिकरू कांड जैसा हमला
कासगंज में पुलिस टीम पर हमले ने बिकरू कांड की याद ताजा कर दी। वहां गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश देने आई पुलिस पर हमला किया था। बिकरू कांड पर सीएम योगी ने बेहद सख्त रुख अपनाया था। कासगंज की घटना को भी उन्होंने गंभीरता से लिया है। एडीजी अजय आनंद के नेतृत्व में शराब माफिया पर कार्रवाई का अभियान शुरु किया गया है।

शहीद सिपाही के परिजनों को 50 लाख मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने शहीद सिपाही देवेंद्र के परिजनों को 50 लाख और आश्रित को नौकरी की भी घोषणा की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आदित्यनाथ वर्मा ने बताया कि सिढ़पुरा थाने के एक दरोगा और सिपाही अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला धीमर और नगला भिकारी की ओर गए थे। यहां उन्हें पीटा गया। दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां सिपाही की मौत हो गई। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें