अछनेरा। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी किरावली दिव्या सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया है कि मंगूर्रा और मलिकपुर में नियमों के विरुद्ध खेतों में देशी शराब के ठेके संचालित हो रहे हैं। इन दुकानों पर न तो सीसीटीवी कैमरे हैं और न ही रोशनी की व्यवस्था, जिससे निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र के लोग जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में धीरज सिकरवार, गंगाराम माहौर, दाताराम लोधी, सत्यपाल जूरैल, भूपेंद्र इंदौलिया, मुकेश सविता, बाबूलाल वाल्मीकि, केशव बघेल, सोनू चौधरी, अन्नू ठाकुर, सुमन सिकरवार, रामखिलाड़ी कुशवाह, सत्यवीर चाहर, अरविंद चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, भीम सिंह, बॉबी पंडित मौजूद रहे।