कासगंज के सोरों में गिरा निर्माणाधीन लिंटर।
- फोटो : KASGANJ
सोरों। संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन तुलसी शोध संस्थान की इमारत का लिंटर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
शोध संस्थान में विगत एक माह से निर्माण कार्य चल रहा है। संस्थान में एक हॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
निर्माण के बाद शुक्रवार को हॉल का लिंटर डाला जा रहा था। काम शुरू होते ही अचानक निर्माणाधीन लिंटर गिर पड़ा। गनीमत रही कि लिंटर का काम कर रहे मजदूरों में से कोई भी मलबे के नीचे नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। नगर पालिका के जेई सतेंद्र सिंह का कहना है कि निर्माण में सामग्री गुणवत्ता के निर्धारित मान के अनुसार प्रयोग की जा रही है। लिंटर डालने के लिए सपोर्ट में लगाई गई शटरिंग काफी कमजोर थी। इस कारण हादस्रा हुआ।