फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश में दो घरों के लिंटर गिरे, चार वर्षीय बच्ची की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तेज हवा के साथ रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश में पटियाली और सहावर क्षेत्र में दो घरों के लिंटर गिर गए। पटियाली में मलबे में दबकर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि माता-पिता की हालत गंभीर है। सहावर में हुए हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सोरोंजी में तेज हवा के कारण लहरा गंगाघाट पर कांवड़ियों के लिए बनाए गए तंबू और टेंट धाराशायी हो गए।
विज्ञापन

पटियाली के गांव नकडरु निवासी शिवम (30) पुत्र राम निवास और उनकी पत्नी कोमल (28), बेटी जया (4) के साथ घर में सो रहे थे। रविवार को अचानक शिवम के मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। शिवम, कोमल और जया को मलबे से बाहर निकालकर लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
जया की हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। शिवम और कोमल का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। लिंटर गिरने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

उधर, सहावर के गांव लखमीपुर में रविवार को तेज बारिश के दौरान वीरेंद्र के मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में दबकर वीरेंद्र का बेटा जितेंद्र (19) और बेटी अंजू (17) घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सहावर के गांव परतापुर में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे चार लोग घायल हो गए। घायलों में वीरेश (50) पुत्र गंगा राम, हरिओम (20) पुत्र नाथूराम, रचना (10) पुत्री हरिश्चंद्र, पुष्पा देवी (48) पत्नी हरिओम शामिल हैं। गांव नगरिया में भी बिजली गिरने से गांव निवासी पुनीत (23) पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गए। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजन ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है।
पटियाली के नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि लिंटर के मलबे में दबकर मासूम की मौत हुई है। उसके माता-पिता घायल हैं। घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें