किशनी। चौराईपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव जटपुरा में एक मकान के पीछे चोरी के लिए कटिया डाल रखी थी। जिसे लाइनमैन ने काट दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने फोन पर लाइनमैन को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शनिवार को कई लाइनमैन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विद्युत बिल बकाया और चेकिंग के लिए शुक्रवार को एक टीम दोपहर के समय गांव जटपुरा में पहुंची थी। इस दौरान लाइनमैन को एक मकान के पीछे कटिया लटकते हुए दिखी। जिसे लाइनमैन अजीत ने काट दिया। इसके बाद टीम गांव से वापस लौट गई थी। शाम के समय जटपुरा निवासी इशू दुबे ने फोन पर लाइनमैन को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार को क्षेत्र के कई लाइनमैन थाने पहुंचे और शिकायत दी। लाइनमैन अजीत कुमार ने बताया कि ईशू दुबे ने कटिया केबल काटने की वजह से धमकी दी है। पुलिस ने लाइनमैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।