फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पोल पर चढ़ा लाइन मैन करंट लगने पर गिरा, गंभीर

Tue, 28 Oct 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के इटावा रोड पर मंडी के पास पोल पर लाइन ठीक करते समय करंट आ जाने से लाइनमैन नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। नजदीकी लोग उसे कस्बा के निजी अस्पताल में ले गए। गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को देर शाम कस्बा की लाइट को ठीक करने लाइमैन सोनू निवासी मुहल्ला धनकरी शट डाउन लेकर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। अचानक किसी प्रकार से लाइन में करंट आने से सोनू झुलस गया और एक झटके के साथ नीचे गिरा गया। गंभीर अवस्था में नज़दीकी लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें