फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे खरीदने के लिए विद्युत कर्मी बना कातिल, व्यापारी की पत्नी को मारकर लूटा था 20 लाख का माल

Fri, 06 Dec 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लाइनमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के कस्बा पिनाहट में 24 नवंबर को कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी की हत्या कर लाखों की लूट पड़ोसी युवक ने डीजे खरीदने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपी बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। 
विज्ञापन


लाइनमैन को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को थाना पिनाहट पुलिस ने घटना का खुलासा किया। लूट की रकम से उसने डीजे खरीद लिया था। गहने उसके साथी ले गए। जिनकी गिरफ्तारी और बरामदगी में पुलिस जुटी है।

पिनाहट के कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र कुमार गुप्ता के घर में 24 नवंबर को बदमाशों ने उनकी पत्नी वीरवती की हत्या कर करीब 20 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटी थी। सीओ पिनाहट वीएस वीरकुमार ने बताया कि घटना में शक की सुई मोहल्ले के आसपास ही घूम रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के सामने उगला सच

शक के आधार पर मोहल्ले के लाइनमैन रामनरेश उर्फ खूनी पुत्र सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि श्रीभगवान उर्फ राहुल निवासी पलटू का पुरा थाना निबोहरा और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या की वारदात की थी। 

सीओ के अनुसार पकड़े गए आरोपी रामनरेश उर्फ खूनी ने बताया कि उसको डीजे खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत थी। जिसके लिए उसकी मुलाकात श्री भगवान उर्फ राहुल से हुई। घटना के पांच दिन पहले चंबल नहर पर योजना बनाई गई। इसके बाद उसने श्री भगवान और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी रामनरेश ने बताया कि सोना और चांदी श्री भगवान अपने साथ ले गया। उसे 143000 रुपये दिया था। जिससे उसने डीजे खरीद लिया था। सीओ ने बताया कि भागे हुए तीनों अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर बाकी का माल बरामद किया जाएगा। 
विज्ञापन

लाइनमैन होने के कारण थी घर की जानकारी 

आरोपी रामनरेश उर्फ खूनी पिनाहट बिजली घर पर लाइनमैन है, जिसकी ड्यूटी कस्बा में ही रहती है। लाइनमैन होने के कारण उसको हर घर की जानकारी थी ज्यादा तरह खूनी दिन में व्यापारी के घर के आसपास रहता था।
 
घटना के बाद खूनी खूनी चिल्ला रही थी बेटी

व्यापारी के घर हुई हत्या और लूट की वारदात के बाद से ही उसकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी जूली लगातार खूनी खूनी चिल्लाया करती थी। इसी के आधार पर पुलिस ने राम नरेश उर्फ खूनी का नंबर सर्विलांस पर लगाया था। 

आरोपी रामनरेश उर्फ खूनी ने पुलिस को बताया कि वो आगरा में था। जबकि सर्विलांस टीम को उसकी लोकेशन पिनाहट में ही मिली। इसी शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें