सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा मार्ग स्थित पाठकपुर पर विद्युत विभाग द्वारा जर्जर बिजली के तार बदलने का काम ठेके पर कराया जा रहा है। ठेकेदार का श्रमिक शैलेंद्र निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कायमगंज फर्रूखाबाद तेज धूप में पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। तभी यकायक वह पोल से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से उसके सिर में चोट आ गई और वह बेहोश हो गया। वहीं काम कर रहे अन्य श्रमिक उसे लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। तीन माह पूर्व भी कस्बे में पोल पर काम करते समय एक श्रमिक नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। संवाद