फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: ज्ञानवापी परिसर की तरह शाही ईदगाह के सर्वे की मांग पर टली सुनवाई

Tue, 10 May 2022 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह कराने की मांग पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन शोकावकाश होने के कारण सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस के ज्ञानवापी परिसर के लिए कोर्ट ने अधिवक्ता कमीशन से सर्वे कराए जाने का आदेश दिया है। उसी तर्ज पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह प्रकरण में वादी अधिक्ता एवं महेंद्र प्रताप सिंह ने भी स्थानीय अदालत से सोमवार को अधिवक्ता कमीशन की मांग की थी, लेकिन मंगलवार को कोर्ट में शोकावकाश के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इसके चलते अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक जुलाई तय की है।

वादी ने ईदगाह की जमीन पर किया है दावा 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने ईदगाह मस्जिद की जमीन पर दावा किया है। उन्होंने अपने दावे में बताया है कि वर्तमान में जहां शाही ईदगाह है, वहां पर भगवान केशवदेव का प्राचीन मंदिर है। औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर ईदगाह का निर्माण कराया था। इसके अवशेष आज भी मौजूद हैं। वादी ने सोमवार को ही अदालत को प्रार्थना पत्र दिया था। 

शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग 

उन्होंने बनारस के सीनियर सिविल जज की ओर से अधिवक्ता कमीशन संबंधी आदेश का हवाला देकर मांग की है कि शाही ईदगाह का भी अधिवक्ता कमीशन के माध्यम से सर्वे कराया जाए। मंगलवार को दो अधिवक्ताओं की अचानक मौत के चलते कोर्ट में काम नहीं हो सका। इसके चलते सीनियर सिविल जज की अदालत ने अगली सुनवाई के एक जुलाई की तारीख तय की है। वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह व ईदगाह के इंतजामिया कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख एक जुलाई तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें