फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Nagar Nigam: बंद पड़ी लाइटें होंगी चालू, नगर निगम शुरू कर रहा एक सप्ताह का अभियान

Thu, 26 Jun 2025 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर निगम ने तिरंगा लाइट, स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए अभियान शुरू किया है। एक सप्ताह के अंदर बंद पड़ी लाइटों को सही कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून में खुले पड़े स्ट्रीट लाइट के तार और खराब पड़ी तिरंगा लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर निगम ने सात दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और बाजारों की लाइटों को इस अभियान में चालू किया जायेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के चीफ इंजीनियर विद्युत एवं यांत्रिक नगर निगम अजय कुमार राम ने बताया कि दो टीमें बनाई गई हैं, जो दिन और रात के समय स्ट्रीट लाइट, तिरंगा, डेकोरेटिव लाइट्स को तत्काल ठीक करेंगी। इसके साथ ही सड़क, फुटपाथ किनारे लगे पोल पर पीवीसी पाइप चढ़ाये जा रहे हैं ताकि करंट के कारण कोई हादसा न हो।

सभी पोल की चेकिंग के साथ खुले बॉक्स और तारों पर टेप लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी खुला बॉक्स और तार देखें तो तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर सूचना दें। अगर किसी क्षेत्र की लाइट खराब है तो शिकायत पंजीकृत कराई जा सकती है। शिकायतों को 24 घंटे में दूर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें