फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोशनी और राग... आज सजेगी शिवोहम की दिव्य संध्या, अमर उजाला की ओर से आयोजित होगी आध्यात्मिक के साथ भजन क्लबिंग की शाम, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आगरा। ताजनगरी में शुक्रवार की शाम रोशनी के साथ शिव आराधना का अनूठा अनुभव होगा। बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर (माल रोड) पर आयोजित कार्यक्रम ‘शिवोहम’ शाम ढलते ही आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन जाएगा। यह आयोजन पारंपरिक भजन संध्या की सीमाओं से आगे बढ़कर भक्ति को डिजिटल आयाम देने का प्रयास है।

इस विशेष पहल को अमर उजाला ने साकार किया है, जबकि प्रेजेंटिंग पार्टनर के रूप में तिरंगा अगरबत्ती सहयोगी हैं। आयोजन स्थल को कैलाश पर्वत की झलक देने वाली थीम पर सजाया गया है, ताकि श्रद्धालु स्वयं को शिवधाम की आध्यात्मिक अनुभूति के करीब महसूस कर सकें। अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और विशेष लाइटिंग डिजाइन कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे। प्रमुख आकर्षण रहेंगे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, जिनकी स्वर लहरियां शिवभक्ति को नई ऊंचाई देंगी। उनके सुरों के साथ पूरा परिसर भक्तिरस में डूबने को तैयार है। इसके साथ ही एआई तकनीक के जरिए 12 ज्योतिर्लिंगों के डिजिटल दर्शन कराए जाएंगे, जिससे उपस्थित श्रद्धालु देश के प्रमुख शिवधामों की आभासी यात्रा का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को आधुनिक माध्यमों से आध्यात्मिकता से जोड़ना है, ताकि परंपरा और तकनीक का संतुलित संगम स्थापित हो सके। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए टिकट अनिवार्य हैं, जो डिस्ट्रिक्ट एप पर उपलब्ध हैं।

विशेष अवसर: समाचार में प्रकाशित क्यूआर कोड स्कैन कर पूछे गए सवालों का सही उत्तर देने वाले पाठकों को लकी ड्रॉ के जरिए मुफ्त टिकट जीतने का मौका मिलेगा।

आयोजन के पार्टनर

प्रेजेंटिंग पार्टनर तिरंगा अगरबत्ती, पावर्ड बाय साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, विभव बिल्डर्स, कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल, बेवरेज पार्टनर कोकाकोला बॉटलर एसएलएम जी बेवरेजेस, ड्रिवन बाय किया, एसोसिएट स्पॉन्सर नगर निगम आगरा, बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, गणपति ग्रुप, अशोक ग्रुप, तपन ग्रुप, हिलमैन पब्लिक स्कूल, सेकरेड 111 डिटर्जेंट और आउटडोर पार्टनर शंकर एडवरटाइजिंग।
विज्ञापन


टिकट बुक करने के लिए क्यू आर कोड स्कैन करें। अधिक जानकारी के लिए 9811356546 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।

शिवोहम'''' केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान शिव की अनंत चेतना से जुड़ने का एक दिव्य अवसर है। 12 ज्योतिर्लिंगों के वर्चुअल दर्शन की अनूठी पहल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी। ऐसे प्रेरणादायी और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हम अमर उजाला परिवार को हार्दिक साधुवाद देते हैं। तिरंगा अगरबत्ती समूह भारतीय परंपरा एवं मूल्यों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है”
सिद्धार्थ शर्मा
तिरंगा अगरबत्ती समूह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें