फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित संस्था ने बिगाड़ दी बिजली की व्यवस्था, आपूर्ति में तकनीकि पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अनुबंधित संस्था की अनदेखी के चलते बिजली आपूर्ति में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। या फिर बिजली कई घंटों के लिए गुल हो जाती है। ट्रांसफॉर्मर व उसके पार्ट्स उपलब्ध करवाने वाली संस्था ने शहरी क्षेत्र के दो फीडरों पर लगे ट्रांसफार्मर के कुछ पार्टस उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों के ट्रांसफामर से शहरी क्षेत्र के फीडरों को आपूर्ति दी जा रही है। इसी के चलते समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिटौना से शहरी क्षेत्र के आवास विकास और मंडी फीडर को आपूर्ति दी जाती है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में नवाबगंज, बनेनीएस और नमेनी फीडर की आपूर्ति की जाती है। शहरी क्षेत्र के दोनों फीडरों की आपूर्ति के लिए 5 एम्पियर का ट्रांसफार्मर लगा है। ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति के लिए इतनी ही क्षमता का ट्रांसफार्मर अलग से लगा हुआ है। लगभग 15 दिनों से शहरी क्षेत्र के विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है।
इसके बावजूद कार्यदायी संस्था ने ट्रांसफार्मर के पार्ट्स उपलब्ध नहीं कराए। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों के ट्रांसफार्मरों से शहरी क्षेत्र के फीडरों को भी आपूर्ति दी जा रही है। इस कारण पांचों फीडरों की आपूर्ति प्रभावित है। शासन का निर्देश है कि ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे और शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। लेकिन इस अनदेखी से शासन का यह निर्देश धरातल पर सार्थक नहीं हो रहा।
विज्ञापन

आपूर्ति के नाम पर विभाग कर रहा गड़बड़ी
भाजपा सोरों मंडल के महामंत्री अतुल चौहान ने बिजली विभाग पर आपूर्ति के नाम पर बिजली चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र और ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर कहा है कि भिटौना के नवाबगंज फीडर पर पिछले कई दिनों से आपूर्ति 5 से 8 घंटे मिल रही है। जबकि विभागीय कागजों में आपूर्ति 18 घंटे दर्शायी जा रही है। उन्होंने विद्युत मीटर की एमआरआई और बिजली विभाग के आपूर्ति रजिस्टर की जांच की मांग उठाई है।
दिए हैं निर्देश
कुल पांच फीडर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के भिटौना उपकेंद्र से संचालित हैं। यहां शहरी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में पार्ट्स की जरूरत है। पांच फीडरों को आपूर्ति की जा रही है। हमने अनुबंधित संस्था को निर्देशित किया है कि ट्रांसफार्मर के पार्ट्स उपलब्ध कराएं। पूरा प्रयास है कि शासन के निर्देशों के अनुरूप आपूर्ति दी जाए। - सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें