01एमएनपी-53-आलीपुर खेड़ा में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
आलीपुरखेड़ा। कस्बे में बड़े इलाके की बिजली पांच दिन से गुल है। शनिवार को लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
लोगों ने कहा कि कस्बा आलीपुरखेड़ा के मोहल्ला ताल में विभाग के ठेकेदार ने एबीसी केबल डाल दी जो अधिक नहीं चल सकी। ग्रामीण बंटी यादव का कहना है कि 10 दिन पहले ही नंगे तारों को उतारकर विद्युत पोलों पर एबीसी केवल बिछाई गई थीं। ठेकेदार ने घटिया क्वालिटी की केबल डाली और सही से कनेक्शन भी नहीं किए। इससे केबल जल गई।
28 जनवरी से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बृजराज सिंह शाक्य, भूदेव प्रसाद, मुलायम सिंह यादव, सर्वेश चक, ब्रजेश चक, विनोद कठेरिया, जीतू राठौर, दिनेश शर्मा, राधेश्याम चक, सरमन पाल, डॉॅ. सेवक शाक्य, रामनाथ कठेरिया, पिंटू कठेरिया, निपेंद्र यादव शामिल रहे। केबल में फॉल्ट होने से बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ठेकेदार की लापरवाही से करंट आया, शीघ्र केबल बदलवाई जाएगी। हरवीर सिंह, जेई