फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किले में लाइट एंड साउंड शो देखना अब महंगा, विदेशियों की टिकट का दाम ये

Wed, 01 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा फोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह साल पहले आगरा किला में शुरू किए गए लाइट एंड साउंड शो को एक नवंबर से देखना महंगा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम एक नवंबर शाम के शो से इसकी टिकट दरों में बढ़ोतरी कर रहा है। 40 फीसदी की बढ़ोतरी टिकट दरों में की जा रही है, वहीं शो को जल्द ही अपग्रेड करने की भी योजना है। 
विज्ञापन


साल 2011 में आगरा किला के दीवान ए आम परिसर में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया था। पर्यटकों के बेहतर रिस्पांस को देखते हुए अब इसकी टिकट दरों में इजाफा किया जा रहा है जो आज शाम से लागू हो जाएंगी। पर्यटन निगम प्रबंध निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने नई दरों को तुरंत लागू करने की अनुमति दे दी है। 

अभी तक भारतीय पर्यटक से 50 रुपये, छात्र से 30 रुपये और विदेशी पर्यटक से 150 रुपये लिए जा रहे थे, लेकिन आज शाम से भारतीय पर्यटकों को 70 रुपये, छात्र को 40 रुपये और विदेशी पर्यटक को 200 रुपये में टिकट लेना होगा। किले में यह शो हिंदी में शाम 6:15 से 7:15 तक और अंग्रेजी में 7:30 से 8:30 बजे तक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में शुरू होगा शो

फतेहपुर सीकरी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन निगम के मैनेजर शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि आगरा किला का लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों की पसंद बन गया है। टिकट दरें लंबे समय बाद बढ़ाई गई है, जिसका असर नहीं होगा। पर्यटकों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
 
आगरा किला के साथ ही फतेहपुर सीकरी और अकबर के मकबरे, सिकंदरा में लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की योजना थी, लेकिन छह साल बीतने पर भी यह परवान नहीं चढ़ सकी। स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश के पांच शहरों में शो की योजना है। 

इसमें कुशीनगर, लखनऊ, झांसी, वाराणसी और फतेहपुर सीकरी में शो शुरू करने की योजना भेजी गई है। सीकरी में नये शो और किले के शो को अपग्रेड करने का प्रस्ताव है, जिसकी मंजूरी का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें