फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब कई घंटे बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद बिजली घर पर 220 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। साढ़े तीन घटे से अधिक समय बाद विद्युत सप्लाई को सुचारू किया जा सका। लोग उमस से बुरी तरह बेचैन रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे सुहागनगर, एसएन फीडऱ सहित अन्य फीडऱ की बिद्युत सप्लाई बंद हो गई। उमस के कारण लोग परेशान रहे। पसीने से तर-बतर हो गए।
महावीर नगर, गोपाल नगर, गांधी नगर, सुहागनगर, मुरली नगर, मथुरा नगर, जलेसर रोड़, आर्यनगर सहित कई मुहल्लों में बिजली का संकट बना रहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाया। करीब डेढ़ बजे विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी। इसके अलावा दोपहर में भी विद्युत सप्लाई कई मुहल्लों की बंद रही। विद्युत संकट से लोग त्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें