मैनपुरी। हाई लाइनलॉस वाले बिजली उपकेंद्र क्षेत्रों में बिजली विभाग चेकिंग अभियान चला रहा है। सोमवार को 120 घरों में बिजली चोरी होती पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला ने अवर अभियंता पंकज कनौजिया के साथ नगला धर्म में बिजली चेकिंग की। यहां 14 घरों में बिजली चोरी होती मिली। इसमें सुभाष चंद्र, रविंद्र कुमार, मुन्नीलाल, रामनरेश, अभिषेक, मुकेश, सुशील यादव, रामसरन, अनार सिंह, अनिल कुमार, सर्वेश सिंह, योगेश कुमार, कप्तान सिंह, रामवीर सिंह शामिल हैं। अवर अभियंता दिहुली रविशंकर ने टीम के साथ आजमपुर और कैलाशपुर में बिजली चेकिंग की।
आजमपुर में कुसुमा देवी, बृजसिंह, उपदेश, राममूर्ति, मनोरमा देवी, लालजी और विरमा देवी व गांव कैलाशपुर में सत्यवीर, दलवीर, राधेश्याम, श्रीकृष्ण, हीरालाल और सुरेंद्र को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता चंदीकरा अनुज दुबे ने भी टीम के साथ क्षेत्र के गांवों में चेकिंग की। गांव गढ़िया भदौल निवासी पूरन देवी, राजबहादुर, राजेश कुमार, रामौतार, रामनाथ, रीना देवी, शिवराम, श्रीनिवासी, सुनीता देवी गांव चंदीकरण में विनोद कुमार, पवन कुमार, आनंद और गांव फूलापुर में गोविंद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
कुसमरा में पांच, शमशेरगंज में तीन, चौराईपुर में दस, पतारा में दस, किशनी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में 12, आलीपुर खेड़ा में 16, हन्नूखेड़ा में पांच, भोगांव नगर में छह और भदेही में 13 घरों में बिजली चोरी होती पकड़ी गई।