फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बिलिंग के मामले में एक और मीटर रीडर को हटाया, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मीटर से बिलिंग करने में फर्जीवाड़ा करने से मीटर रीडर बाज नहीं आ रहेे हैं। शनिवार को एक मीटर रीडर की सेवा समाप्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। रविवार को एक और मामला सामने आने पर उप खंड अधिकारी ने मीटर रीडर को हटाने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली चेकिंग के दौरान राधारमन रोड और ज्योंती रोड पर दो मामले सामने आए। उप खंड अधिकारी पदम गर्ग ने देखा कि राधारमन रोड स्थित एक आवास पर लगे मीटर की डिस्प्ले खराब है। इसके बाद भी मीटर रीडर अमित थापा द्वारा कम डिमांड और यूनिट दर्ज कर बिल बनाया जा रहा है। दूसरे मामले में ज्योंती रोड स्थित एक वाणिज्यिक कनेक्शन पर 28 किलोवाट का लोड है। इसके बाद भी बिल में दस किलावाट से भी कम का लोड भरा जा रहा है।
साथ ही मीटर में रीडिंग भी स्टोर की जा रही है। बीते 15 अक्तूबर को ही उपभोक्ता का मीटर बदलवाया गया है। खराब हुए मीटर की डिस्प्ले भी इसी लिए तोड़ दी गई कि उसमें यूनिट न देखे जा सकें। मामला सामने आने के बाद रविवार को उप खंड अधिकारी पदम गर्ग ने बिलिंग कंपनी मै. फ्लुएंट ग्रिड को मीटर रीडर अमित थापा को हटाने और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। आदेश पर कंपनी द्वारा मीटर रीडर की सेवा समाप्त उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर रीडर अमित थापा द्वारा बिलिंग में फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया है। मीटर रीडर की सेवा समाप्त कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
पदम गर्ग, उप खंड अधिकारी प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें