फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल बकाया होने पर 962 बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बकाया बिजली बिल वसूल करने के लिए विभाग सख्ती कर रहा है। सोमवार को जिले भर में अभियान चलाकर 962 कनेक्शन काटे गए। विभाग की टीमों ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

दस टीमों ने गांव-गांव जाकर बिजली चेकिंग की। इसमें प्रथम खंड में 132, द्वितीय खंड में 433 और तृतीय खंड में 397 कनेक्शन काटे गए। ये वे लोग हैं, जिन्होंने एक साल से भी अधिक समय से बिजली बिल जमा नहीं किया था। सभी को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है।
शिविर में वसूले 1.36 लाख
विकास खंड घिरोर क्षेत्र के गांव दरवाह में बिजली विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 21 लोगों के बिजली बिल सही करने के साथ ही तीन लोगों को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन दिया गया। शिविर में कुल 1.36 लाख रुपये का बिल भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें