फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन बदलने और फॉल्ट के चलते गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्मशान घाट रोड विद्युत उपकेंद्र से बिजली की कटौती का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। पहले लाइन बदलने को लेकर आपूर्ति बंद रही तो दो बार फॉल्ट के चलते।
विज्ञापन

सोमवार को श्मशान घाट रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया था। दस घंटे की मशक्कत के बाद भी फॉल्ट न मिलने पर विभाग ने सिविल लाइन उपकेंद्र से लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू कराई थी। इसके बाद मंगलवार को 33 केवी लाइन का फॉल्ट सही करने के बाद लाइन दोबारा बदली गई।
इसके चलते सुबह दस बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक आपूर्ति बंद रही। अभी आपूर्ति शुरू ही हुई थी कि साढ़े 11 बजे के करीब सीएमओ कार्यालय के पास केबल में फॉल्ट हो गया है। इससे आपूर्ति ठप हो गया। दोपहर करीब एक बजे बिजली विभाग ने फॉल्ट सही कर लाइन चालू कराई। इसके बाद तीन बजे के करीब फिर सीएमओ कार्यालय के पास केबल में फॉल्ट हो गया। अवर अभियंता प्रतीक यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फॉल्ट सही कराने के बाद चार बजे आपूर्ति शुरू कराई। मंगलवार को चार घंटे आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह कुछ देर 33 केवी लाइन बदलने के लिए आपूर्ति बंद रही थी। दिन में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बंद रही। सभी को जल्द से जल्द सही कराने के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

पदम गर्ग, उप खंड अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें