फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्र्ट लाइन को बदलने के में चार घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बस्ट लाइन को बदलने के लिए शनिवार को चार घंटे बिजली बंद रही। शहर के श्मशान घाट उपकेंद्र क्षेत्र में दो दिन पहले बिजली की अंडरग्राउंड लाइनें बस्ट हो गई थीं। इनमें से एक लाइन को पहले ही सही कर दिया गया था। दूसरी लाइन शनिवार को सही कराई गई।
विज्ञापन

प्रत्येक उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति के लिए दो अंडरग्राउंड केबल डाली गई हैं। एक केबल खराब होने पर दूसरी से आपूर्ति कराई जाती है। बृहस्पतिवार की रात को मदार दरवाजे के बाद अचानक दोनों केबल बस्ट हो गईं। इससे बड़े इलाके की आपूर्ति बाधित रही। किसी तरह एक लाइन तो उसी रात को सही कराई गई, लेकिन दूसरी लाइन शनिवार को सही कराई गई।
अवर अभियंता प्रतीक यादव के नेतृत्व में पहुंची बिजली विभाग की टीम ने सुबह दस बजे आपूर्ति बंद कराने के बाद काम शुरू किया। लगभग दो बजे तक केबल सही कराने के लिए आपूर्ति बंद रही। इससे देवी रोड, राजा का बाग, पुरानी मैनपुरी, आंशिक आश्रम रोड आदि में बिजली के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। दोपहर दो बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पोल सही कराने में भी आपूर्ति रही बंद
शनिवार को क्रिश्चियन तिराहे के पास लगे एक क्षतिग्रस्त पोल की भी मरम्मत की गई। इससे क्रिश्चियन तिराहा, पुराना अस्पताल और आंशिक कचहरी रोड की आपूर्ति बंद रही। क्रेन से पोल को सीधा कर बिजली विभाग ने उस पर बेल्डिंग कराई। सुबह 11 बजे शुरू हुआ काम दोपहर बाद तीन खत्म हुआ।
विज्ञापन

श्मशान घाट फीडर की बस्ट लाइन को सही कराने के लिए आपूर्ति बंद कराई गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
पदम गर्ग, उप खंड अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें