डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘आ गुरुद्वारे’ में सिख धर्म के जीवन दर्शन और आगरा आए गुरुओं का इतिहास दिखाया जाएगा। कमला नगर स्थित रेस्टोरेंट में जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता रंजीत सामा और स्त्री सिंह सभा की अध्यक्ष रानी सिंह ने बताया कि आगरा में गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर, गुरु हरगोविंद साहिब और गुरु गोविंद सिंह के चरण पड़े थे और उन्होंने लोगों को उपदेश दिए।
सहनिर्माता बंटी ग्रोवर ने बताया कि आगरा किला में गुरुद्वारा समेत शहर में 29 गुरुद्वारे हैं, जिसमें से कुछ तो 500 साल पुराने हैं। मार्च में शूटिंग होगी और जून को फिल्म रिलीज होगी। पोस्टर लॉचिंग में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा, अशोक जैन, गागनदास रामानी, आरती सामा, संजय दुबे, रानी स्वानी, स्वीटी, गुरतीम गिल, मनप्रीत ग्रोवर, शीतल गांधी, उमाशंकर मिश्र, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।