फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘आ गुरुद्वारे’ में दिखेंगे सिख धर्म के जीवन दर्शन

Thu, 06 Feb 2020 10:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘आ गुरुद्वारे’ में सिख धर्म के जीवन दर्शन और आगरा आए गुरुओं का इतिहास दिखाया जाएगा। कमला नगर स्थित रेस्टोरेंट में जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता रंजीत सामा और स्त्री सिंह सभा की अध्यक्ष रानी सिंह ने बताया कि आगरा में गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर, गुरु हरगोविंद साहिब और गुरु गोविंद सिंह के चरण पड़े थे और उन्होंने लोगों को उपदेश दिए।
विज्ञापन


सहनिर्माता बंटी ग्रोवर ने बताया कि आगरा किला में गुरुद्वारा समेत शहर में 29 गुरुद्वारे हैं, जिसमें से कुछ तो 500 साल पुराने हैं। मार्च में शूटिंग होगी और जून को फिल्म रिलीज होगी। पोस्टर लॉचिंग में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा, अशोक जैन, गागनदास रामानी, आरती सामा, संजय दुबे, रानी स्वानी, स्वीटी, गुरतीम गिल, मनप्रीत ग्रोवर, शीतल गांधी,  उमाशंकर मिश्र, अनिल जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें