आगरा के थाना मलपुरा के एक गांव में डेढ़ साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में दोष सिद्ध पाए गए धनौली के मुकेश उर्फ लुक्का (35) को आखिरी सांस तक कारावास की सजा सुनाई गई है।
बृहस्पतिवार को स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जैसवाल ने उस पर दो लाख का अर्थदंड भी लगाया है। बच्ची खून से लथपथ अवस्था में खेत में मिली थी। लुक्का उसे उसके पिता की चाऊमीन की ठेल से उठाकर ले गया था।
यह दरिंदगी 24 मार्च, 2018 की शाम को हुई थी। बच्ची पिता के पास बैठी थी। पिता चाऊमीन बेचने में व्यस्त था। इसी बीच लुक्का बच्ची को चुपचाप उठा ले गया। थोड़ी देर बाद बच्ची को वहां न देख पिता घर गया। बच्ची वहां भी नहीं थी।