फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मंदिर में पुजारी को उतारा माैत के घाट, हत्या के दोषी को मिली उम्रकैद की सजा; कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Sat, 11 Jul 2026 08:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में पुजारी की हत्या करने के आरोपी को कोर्ट ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुजारी की हत्या करने के आरोप में अदालत ने भिंड मध्य प्रदेश के गांव कुमार निवासी राजदेव शुक्ला उर्फ शीतल बाबा को दोषी माना है। एडीजे-25 मदन मोहन ने दोषी को उम्रकैद के साथ 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आनंदी भैरो मंदिर के पुजारी योगी धारानाथ ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जिला मथुरा के गांव करेला मंसेरा निवासी बंटी उर्फ तुरईनाथ गांव मऊ के पथवारी मंदिर पर पूजा-पाठ करता था और वहीं रहता था। 15 दिसंबर 2023 को मंदिर पर मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव कुमार निवासी महात्मा राजदेव शुक्ला उर्फ शीतल बाबा आ गया। वह भी बंटी के साथ रहने लगा। 5 जनवरी 2024 को दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपी राजदेव ने बंटी की हत्या कर दी। अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में 8 गवाह पेश किए गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: ट्रक में मिली चालक की खून से सनी लाश, क्लीनर ने सीने पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार; इसलिए ली बेरहमी से जान
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें