फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 9 सितंबर को होगा लियाफी का महासम्मेलन

Thu, 05 Sep 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लियाफी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों के साथ वार्ता की। बताया कि एलआईसी अभिकर्ताओं का महासम्मेलन 9 सितंबर को नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। जिसमें अभिकर्ताओं को उनके हितों के बारे में जानकारी दी जाएगी और बीमा ग्राहकों को लाभ पहुंचाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

लियाफी के जिलाध्यक्ष जैसीराम यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता में संगठन के संरक्षक अशोक गुप्ता पप्पू ने बताया कि अभिकर्ताओं के इस महासम्मेलन के माध्यम से बीमा अभिकर्ताओं को उनके अधिकारों और हितों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जैसीराम यादव ने बताया कि महा सम्मेलन 9 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरु होगा। इसमें लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
जोनल सेक्रेटरी कामेश चंद्र ने बताया कि संगठन सरकार से बीमा पर बोनस बढ़ाकर जीएसटी घटाने की मांग कर रही है ताकि उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके। बीमाधारक अपना धन देश चलाने के लिए देता है, लाभ के बजाए उल्टा उससे जीएसटी वसूलना गलत है। इस दौरान संरक्षक धनीराम शाक्य, सचिव श्याम कुमार दुबे, सह सचिव दिगेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष विमल शाक्य, ऑडिटर देवेन्द्र मिश्रा, प्रकाशचन्द्र द्विवेदी, योगेन्द्र शाक्य, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें